cg current affairs 2022 pdf download in hindi: Googletrands में छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स 29 मार्च 2022 के Top CG GK Chhattisgarh की समसामयिकी घटनाक्रम के बारे मे cg Current current gk दिया गया है ।
cg current affairs 2022 pdf download in hindi
cg current affairs 2022 in Hindi PDF जो की छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड द्वारा आयोजित जैसे पटवारी, छात्रावास अधीक्षक, संयुक्त भर्ती परीक्षा एवं एसएससी, छत्तीसगढ़ PSC, रेलवे आदि परीक्षा मे cg current affairs के Question जरूर पूछे जाते है] इसलिए आपको cg current affairs के बारे मे जानकारी होना जरूरी है।
CG Current Affairs Quiz on 29th March 2022 in Hindi
प्रश्न-1 हाल ही में छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने किस राज्य को कोयला उत्खनन के लिए वन भूमि व्यपवर्तन की अनुमति प्रदान की है?
A- ओड़िशा
B- राजस्थान
C- झारखंड
D- मध्य प्रदेश
उत्तर- राजस्थान
cg current affairs 2022 pdf download in hindi
प्रश्न-2 प्रदेश के किस जिले में जूनियर इंडिया बैडमिंटन अकैडमी खोला जाएगा?
A- रायपुर
B- रायगढ़
C- दुर्ग
D- राजनंदगांव
उत्तर- रायपुर
जूनियर इंडिया बैडमिंटन अकैडमी रायपुर में खोला जाएगा। छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के सचिव और जूनियर इंडिया टीम के प्रमुख प्रशिक्षक राजधानी के संजय मिश्रा अब बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया बीएफआई के सचिव बन गए हैं।
प्रश्न-3 छत्तीसगढ़ के विभागीय बजट वार 2022-23 में किस मंत्री को सर्वाधिक बजट मिला है?
A- भूपेश सिंह बघेल
B- रविंद्र चौबे
C- टी एस सिंह देव
D- डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम
उत्तर- डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम
विभाग के बजट के मामले में स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति विकास मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम सबसे धनवान हैं।
वित्त वर्ष 2022- 23 के 112000 करोड़ रुपए के बजट में अकेले डॉक्टर टेकाम के विभाग को ₹35231 करोड़ रूपये मिले हैं।
डॉ टेकाम के पास आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति के विकास की जिम्मेदारी है।
राज्य की आबादी में इन दोनों वर्गों का हिस्सा 44% से अधिक है।
भूपेश बघेल– 12681 करोड़, टी एस सिंह देव- 11196 करोड़, ताम्रध्वज साहू-11143 करोड़ और रविंद्र चौबे- 8834 करोड़ मिले हैं।
प्रश्न-4 हाल ही में भारत सरकार ने कौन सी तिथि को राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के रूप में नामित किया है?
A- 5 अक्टूबर
B- 5 अप्रैल
C- 5 जुलाई
D- 29 मार्च
उत्तर- 5 अक्टूबर
भारत सरकार के केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के रूप में मनाने के लिए नामित किया है।
या डॉल्फिन के संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करने हेतु उठाया गया है एक ऐतिहासिक कदम है जिसे वर्ष 2022 में ही मनाना शुरू किया जाएगा।
cg current affairs 2022 pdf download in hindi
प्रश्न-5 हाल ही में “EARTH HOUR 2022” कब मनाया गया है ?
A- 20 मार्च
B- 30 मार्च
C- 28 मार्च
D- 26 मार्च
उत्तर- 26 मार्च
वर्ष 2022 में 26 मार्च महीने का आखिरी शनिवार को ‘अर्थ आवर 2022’ मनाने के लिए तय किया गया है।
अर्थ आवर 2022 का विषय (theme) शेप आवर फ्यूचर (हमारे भविष्य को आकार दें) पर केंद्रित होगा।
प्रत्येक वर्ष मार्च महीने के आखिरी शनिवार को दुनिया भर में ‘अर्थ आवर’ मनाया जाता है।
प्रश्न-6 हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में कितने नए सैनिक स्कूल स्थापना करने की मंजूरी दी है?
A- 01
B- 02
C- 04
D- 05
उत्तर- 01
रक्षा मंत्रालय ने गैर सरकारी संगठनों, निजी स्कूलों या राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में देश में 21 सैनिक स्कूलों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इसमें 2022-23 की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। ये स्कूल देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल पार्टनरशिप मोड में स्थापित किए जाएंगे।
इसका मुख्य उद्देश्य- छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा प्रदान करना और उन्हें सेना में शामिल होने सहित कैरियर के बेहतर अवसर प्रदान करना है ।
वर्तमान में देश में 33 सैनिक स्कूल कार्यरत है।
छत्तीसगढ़ का एकमात्र सैनिक स्कूल अंबिकापुर, सरगुजा जिले में है।
प्रश्न-7 हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का नाम परिवर्तन कर किसके नाम पर करने की घोषणा की है?
A- प्यारे लाल सिंह
B- स्वर्गीय महेंद्र कर्मा
C- स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर
D- मिनीमाता
उत्तर- स्व. प्यारेलाल कंवर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लोगों की मांग के अनुरूप और मैं मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर के नाम पर करने की घोषणा की है। इसके पहले कोरबा के मेडिकल कॉलेज का नामकरण स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के नाम करने की घोषणा की थी।
रायपुर में पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध हॉस्पिटल का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा गया है।
cg current affairs 2022 pdf download in hindi
प्रश्न-8 नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2019- 21 रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ देशभर में शराब की बिक्री और खपत के मामले में कौन से स्थान पर है?
A- छठवां
B- पांचवा
C- दूसरा
D- पहला
उत्तर- पहला
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2019- 21 की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ शराब की बिक्री और खपत में पहले स्थान। छत्तीसगढ़ की महिलाएं शराब पीने में देश में स्थान – तीसरा
महिलाओं द्वारा शराब पीने के मामले में 1st अरुणाचल प्रदेश है ।
प्रश्न-9 हाल ही में नीति आयोग ने निर्यात तैयार सूचकांक 2021 जारी किया है इसमें शीर्ष स्थान पर कौन सा राज्य है?
A- राजस्थान
B- गुजरात
C- कर्नाटक
D- तमिलनाडु
उत्तर- गुजरात
नीति आयोग ने निर्यात तैयारी सूचकांक 2021-
1st- गुजरात, 2nd- महाराष्ट्र, 3rd – कर्नाटक
मुख्य उद्देश्य- निर्यात क्षमता और प्रदर्शन के मामले में राज्यों की तैयारी का आकलन करना है।
प्रश्न-10 Reseve Bank Innovation Hub (RBIH) के पहले अध्यक्ष कौन बनाए गए हैं?
A- राधास्वामी अय्यर
B- सौरभ शर्मा
C- गोपाल राव देशमुख
D- सेनापति क्रिस गोपालकृष्णन
उत्तर- सेनापति क्रिस गोपालकृष्णन
cg current affairs 2022 in hindi 29 मार्च 2022 का पोस्ट हिन्दी मे दिया गया है इस पोस्ट से आप बहुत कुछ जान गए होंगे। किसी प्रकार की कोई समस्या है तो आप हमे Comment करेके जरूर पूछ सकते है । ऐसे ही 2022 की Chhattisgarh daily current affairs की जानकारी चाहिए तो आप हमारे साइट www.googletrands.com में जरूर Visit करें।