North Goa – आइए जानते हैं उत्तरी एवं दक्षिण गोवा में स्थित तटो के बारे में उत्तर या दक्षिण गोवा में कौन से समुद्र तट बेहतर हैं? गोवा की तटीय सीमा कितनी है? जो आपकी छुट्टियों को यादगार बना दें। खूबसूरत जगहों की सूची देखें!
उत्तरी गोवा: इतिहास, पर्यटन स्थलों का भ्रमण, कैसे पहुंचे और यात्रा
Top 5 North Goa beaches
- कलांगुट तट गोवा – कालांगुट तट उत्तरी गोवा के अरब सागर के तट पर है। कालांगुट तट गोवा की राजधानी पणजी शहर से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गोवा को ‘पर्यटको का स्वर्ग’ कहते है।इस तट पर पर्यटको के रहने के लिए अनेक रिजॉर्ट तथा कॉटेज है। कालांगुट तट का नाम स्थानीय भाषा मे कोलीगुट्टी शब्द से बना है जिसका अर्थ होता है मछुआरों की भूमि।
Best beaches in North Goa
- अंजुना तट गोवा – अंजुना तट उत्तरी गोवा में स्थित है। गोवा की राजधानी पणजी से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह तट नारियल के वृक्षों से गिरे हुए हैं यहां की रेत लाल रंग की है। इस तट को पहले ही ” हिप्पीयो का बीच का ” कहां जाता था। गोवा को “पर्यटकों का स्वर्ग” कहते हैं। यहां का अंजुना तट युवा पीढ़ी के बीच अधिक लोकप्रिय माना जाता है। अंजुना तट के पास अल्बुकर्क का महल है जो 8 स्तंभों से गिरा हुआ है इसका निर्माण सन 1920 में किया गया था।इस तट पर आकर्षक मेंगलोर टाइल वाली छत है इसे दुनिया की गोवानी राजधानी भी कहते है। इस प्रसिद्ध तट की मिट्टी सूर्य की रोशनी में अनुपम छटा बिखेरती है। शायद इसीलिए अंजुना तट को गोवा के सुंदरतम बीचो में गिना जाता है।
- यहां लगने वाला बाजार भी बहुत ही आकर्षक है इस बाजार में स्विमिंग कॉस्टयूम, कैमरा, खेल के सामान, टोपी – चश्मा, और भी बहुत ही सुन्दर सुन्दर सामान उपलब्ध रहता है जिसे आप बहुत ही कम दामों मे खरीद सकते हैं हा अगर आपको मोलभाव करना आता हो तो खरीददारी करने मे और भी मजा आयेगा।
अंजुना तट पर चांदनी रात में हिप्पीयों की पार्टियां होती है जो बहुत ही आकर्षक होती है और बड़ी संख्या में पर्यटक उपस्थित होते हैं उन्हें देखने में बहुत ही अच्छा लगता है।
- अगोंडा तट गोवा- अगोंडा तट दक्षिण गोवा मे स्थित है। यह गोवा की राजधानी पणजी 76 किलोमीटर दूर है। गोवा को “पर्यटको का स्वर्ग” कहते है। अगोंडा तट सुनहरी रेत वाला तट है, जो 3 किलोमीटर लम्बा है। अगोंडा तट अकेले में आनंद उठाने वाला तट है यहां व्यक्ति एकांत में समय व्यतीत कर सकता है। यह तट लोगों के लिए स्वर्ग है। इस तट पर लगभग हर समय वीरानगी छायी रहती है। अगोंडा तट पर पर्यटक आकर पुरी तरह से शांति का अनुभव कर सकते है। यह तट सभी आयु के पर्यटको को आकर्षित करता है।
- अरामबोल तट गोवा – अरामबोल तट पणजी से 50 किलोमीटर की दूरी पर है और यह उत्तरी गोवा का एक अनोखा तट है। गोवा को ‘पर्यटको का स्वर्ग’ कहते है। अरामबोल तट पथरीला और रेत से भरा हुआ है। अरामबोल तट ठीक किनारे मीठे पानी का तालाब है। इस तट पर पर्याप्त रूप से घूमने का स्थान। यहाँ चलने योग्य दूरी पर अनेक आकर्षक खाइयाँ है।अरामबोल तट उन व्यक्तियों के लिए अत्यंत सूखदायी है जो शांति और प्रकृति का आनंद लेना चाहते है।
- केवेलोसिम तट गोवा – केवेलोसिम तट दक्षिण गोवा मे है। केवेलोसिम कोलवा से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है गोवा को पर्यटको का स्वर्ग कहते है। केवेलोसिम तट नर्म सफेद रेत के लिए प्रसिद्ध है और यहां काली लावा पहाड़ियाँ भी होती है। केवेलोसिम तट गोवा के अन्य प्रसिद्ध तट की तुलना में साफ और शांत तट है। केवेलोसिम में अनेक ऐसे तट है जहाँ अनेक प्रकार ” गोआनी पकवान ” और ” समुद्री खाद्य पदार्थ ” उचित दर पर मिलते है। इसके अतिरिक्त बेटी प्लेस और डॉल्फिन को देखने के लिए यहां नाव से घुमा जा सकता है।
- हरमल तट गोवा – हरमल तट गोवा में अच्छा और साफ तटों मे से एक है। हरमल तट पणजी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 17 से 34किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पैराग्लाइडिंग नहीं आती है तो यहां सीखाने की भी व्यवस्था है। यहां हवा के रुख के अनुसार तीन टेक ऑफ साइट्स है। ओम रॉक, कैरी और 100 फुट ऊंचा स्पॉट, जहां पर शुरुआती स्तर पर टेक ऑफ करावाया जाता है। हरमल तट को अरामबोल नाम से भी जाना जाता है। हरमल तट के उत्तरी किनारे पर एक पहाड़ी है जहां पर भगवान परशुराम द्वारा यज्ञ किया गया था।
- कैंडोलिम तट गोवा – कैंडोलिम तट उत्तरी गोवा में स्थित है। कैंडोलिम पणजी से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित । गोवा को “पर्यटकों का स्वर्ग” भी कहते हैं। कैंडोलिम इलाका गोवा के सबसे प्रसिद्ध तट कैलंगुट तट के पास स्थित है। कैंडोलिम खुद भी तट के किनारे है और इसी नाम से तट जाना जाता है। कैंडोलिम तट पर अधिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। कैंडोलिम तट पर छोटी-छोटी झोपड़ियों में रेत से ढके टीलों में सीधे समुद्र से लाए गए स्वादिष्ट और अच्छी गुणवत्ता के पकवान मिलते हैं। दूसरे शब्दों में यह स्थान आराम करने और जीवन में नए रंग भरने के लिए एक आदर्श स्थान है।
- कोलवा तट गोवा – कोलवा तट दक्षिण गोवा में स्थित है । गोवा की राजधानी पणजी से 40 किलोमीटर दूरी पर है । गोवा को ” पर्यटकों का स्वर्ग ” कहते हैं। कोलवा तट बेनाउलिम तट से 2 किलोमीटर की दूरी पर है। इस स्थान पर पर्यटक कुछ शांत पल बिताने के लिए जाते है। कोलवा तट लगभग 24 किलोमीटर की लंबाई तक फैला हुआ है। यह विश्व का सबसे लंबा तट है। यहां जाकर इसकी सुंदरता का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
Notrth Goa का 6 तट बताए गये है इनमे से कौन सा तट आपको अच्छा लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की टुरिस्ट प्लेस की जानकारी पढ़ने के लिए हमारी site Googletrands मे पढ़ सकते है ।